धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
धार – मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ( संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ) जिला इकाई धार जिले की सैकड़ों आगनवाड़ी बहनों कलेक्टर परिषद में एकत्रित हुई । सभा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ के प्रदेश महामंत्री श्रीमती संगीता श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को अपनी वाजिब मांगों को लेकर संबोधित किया। बाद में रैली के रूप में कलेक्टर महोदय धार को अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में बताया गया कि मांगे नियमित किया जाए, न्यूनतम पेंशन राशि नियमित की जाए, सिर्फ विभाग के कार्य कराए जाएं, टी एच आर बदला जाए, पोषण ट्रैकर ऐप फेस कैप्चर बंद किया जाए, मोबाइल खराब हो गए हैं, नए मोबाइल दिलाए जाएं, यह मांगों को लेकर ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय दिया गया। जिसमें विशेष रूप से प्रदेश महामंत्री संगीता श्रीवास्तव, गंगा गोयल जिला मंत्री, लोकेश सोलंकी भारतीय मजदूर संघ उपस्थित थे
इस अवसर पर श्रीमती संगीता श्रीवास्तव मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ प्रदेश महामंत्री, श्रीमती गंगा गोयल मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती रंजनी गहलोत जिला अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल जी जोशी, श्री सचिन जी त्रिवेदी, श्री लोकेश जी सोलंकी जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ, श्रीमती आशा वाजपेय सदस्य, श्रीमती हेमलता मारू, श्रीमती रेखा मारू, श्रीमती ममता शिवम उपाध्यक्ष, श्रीमती राधा डावर सह मंत्री सहित सैकड़ों आगनवाड़ी बहनें उपस्थिति थी।






