ad
best news portal development company in india

अतिथि देवो भव पुलिस अधीक्षक धार व्दारा मांडव मे पर्यटको की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु टुरिस्ट पुलिस पेट्रोलिंग हेतु संसाधनो से सुसज्जित मोटर साईकिल मोबाईल को दिखाई हरी झंडी

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

 थाना मांडवगढ अंतर्गत पर्यटन चौकी रुपमती मांडव पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह व्दारा मांडव में पर्यटको की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुये पुलिस मित्र योजना अंतर्गत सम्पुर्ण संसाधनो से सुसज्जित 02 मोटर साईकिल थाना मांडव को आवंटित की गई इस अवसर पर चतुर्भुज श्रीराम मंदिर के पीठाधीश महामण्डलेश्वर श्री नरसिंहदास जी महाराज एवं मांडव के गणमान्य नागरिक व पत्रकारगण उपस्थित रहे ।

 कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय व्दारा “अतिथि देवो भवः “ के रुप में बताते हुये पर्यटको की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु विशेष रुप से ध्यान देने की बात कहते हुये पर्यटन स्थलो पर टूरिस्ट मोटर साईकिल मोबाईल से सतत भ्रमण कर यातायात के सुव्यवस्थित संचालन एवं पर्यटको को तत्काल सहायता उपलब्ध करवाने हेतु बताया गया है । 

इस अवसर पर मांडव में रानी रुपमती महल से जहाज महल तक टूरिस्ट मोटर साईकिल मोबाईल की रैली को हरी झंडी दिखा कर भ्रमण करने हेतु रवाना किया गया । तथा पर्यटन चौकी रानी रुपमती परिसर में पुलिस अधीक्षक महोदय धार एवं  चतुर्भुज श्रीराम मंदिर के पीठाधीश महामण्डलेश्वर श्री नरसिंहदास जी महाराज व्दारा वृक्षारोपण भी किया गया । 

उक्त कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) धामनोद श्रीमती मोनिका सिंह, तहसीलदार श्री राहुल गायकवाड, रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम विश्नोई  एवं थाना प्रभारी मांडव श्री रामसिंह राठौर, थाना प्रभारी नालछा श्री राहुल चौहान, सुबेदार श्री रोहित निक्कम तथा नगर परिषद मांडव के जनप्रतिनिधीगण श्री पप्पु भाभर व श्री मानसिंह गिणावा एवं पत्रकारगण श्री सुनिल तिवारी, श्री कपिल पारिख, श्री राहुल सेन आदि तथा बाहर से आये हुये पर्यटकगण एवं थाना मांडव स्टाफ व रक्षित केन्द्र धार का पुलिस बल भी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे ।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई