ad
best news portal development company in india

कसरावद पुलिस ने 07 वर्षीय बालिका को 24 घंटे के भीतर ढूंढ कर सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द

SHARE:

कसरावद संवाददाता सलीम खान

खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा नाबालिग बालक व बालिकाओं को अधिक से अधिक दस्तायबी करने हेतु निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन व. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

दिनांक 04.07.25 को थाना कसरावद पर फरियादी निवासी एकलधारिया ने सूचना दी कि, उसकी लड़की उम्र 07 साल को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर साथ ले गया है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कसरावद पर अपराध क्रमांक 274/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर संदेही की जानकारी जुटाई गई जिसमे पुलिस को ज्ञात हुआ कि, बालिका को दिनेश पिता राजू कटारे उम्र 34 साल निवासी पंथ बडदिया थाना बेटमा जिला इन्दौर अपने साथ ले गया है । प्राप्त जानकारी के आधार पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया जहां स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार किया कर, आरोपी के कब्जे से बालिका को सकुशल दसत्याब कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है । बालिका के कथनों के आधार पर प्रकरण मे अग्रिम विवेचना जारी है ।

उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी मण्डलेश्वर मनोहर गवली के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि जितेन्द्र कवचे, प्रआर. महेश मालवीय, आर.मुकेश मुवेल, आर. रुगनाथ, आर. रामू एवं सायबर सेल टीम खरगोन का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई