जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
- ग्राम नान्द्रा मे हुई थी राहगीर के साथ लूट की घटना,
- पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर लूट की घटना मे शामिल 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार,
- आरोपियों के कब्जे से लूट की सम्पूर्ण राशि 5000/- रुपये नगदी व आरोपियों के मोबाईल कीमत लगभग 45000/- रुपये किए जप्त।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में लूट एवं अन्य सम्पत्ति संबंधी अपराधो की घटनाओ की पतारसी एवं अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे थाना मंडलेश्वर पुलिस टीम ने 36 घंटे के भीतर लूट की घटना का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की।
दिनांक 04.07.2025 को थाना मण्डलेश्वर पर फरियादी गणेश निवासी ग्राम वणी ने सूचना दी कि, 04 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा ग्राम नान्द्रा टेंची ग्राउण्ड के पास उसके साथ मारपीट तथा छीन झपटी कर 5000 रूपये व एक मोबाईल रेडमी कम्पनी का लुट कर ले गये है । सूचना प्राप्ति पर थाना मण्डलेश्वर पर अपराध क्रमांक 202/2025 धारा 309(4), 309(6) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी मण्डलेश्वर मनोहर गवली के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मण्डलेश्वर उनि दीपक यादव के नेतृत्व मे पुलिस थाना मंडलेश्वर से पुलिस टीम का गठन कर तत्काल अज्ञात आरोपियों की तलाश करने व घटना का खुलासा करने के लिए निर्देशित किया गया । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे गठित पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया व मौके पर कुछ मत्वपूर्ण साक्ष्यों को जुटाया साथ ही फरियादी से विस्तृत चर्चा कर अज्ञात आरोपियों के हुलिये के बारे मे जानकारी भी जुटाई ।
पुलिस द्वारा उक्त लूट घटना स्थल पर आने जाने वाले सभी संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए व मुखबिरों को भी जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया । परिणामस्वरूप पुलिस को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि, लूट की घटना मे शामिल आरोपी वाचू पॉइंट रोड पर प्लांट नंबर 03 के पास देखे गए है । प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम को वाचू पॉइंट तत्काल रवाना किया गया जहां 04 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए जो पुलिस टीम को देख कर भागने लगे । पुलिस द्वारा मौके पर 03 व्यक्तियों को पकड़ा गया व चौथा मौके पर से भाग निकला ।
पकड़े गए तीनों व्यक्तियो से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम 1. जयपाल उर्फ जगदीश पिता देवाराम रबारी उम्र 18 साल निवासी ग्राम वालराई तहसील राने जिला पाली राजस्थान 2.मोहनलाल पिता राणाराम रबारी उम्र 18 साल निवासी बडगाँवडा तहसील सुमेरपुर जिला पाली राजस्थान 3.नारायण पिता लालाराम रबारी उम्र 20 साल निवासी ग्राम हिंगोली तहलील सुमेरपुर जिला पाली राजस्थान का होना बताया । पुलिस द्वारा तीनों को अभिरक्षा मे लेकर थाने लाकर पृथक-पृथक पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त लूत की घटना को कारित करना स्वीकार किया । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की सम्पूर्ण राशि 5000/- रुपये नगदी व आरोपियों के मोबाईल कीमत लगभग 45000/- रुपये जप्त कर नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- जयपाल उर्फ जगदीश पिता देवाराम रबारी उम्र 18 साल निवासी ग्राम वालराई तहसील राने जिला पाली राजस्थान
- मोहनलाल पिता राणाराम रबारी उम्र 18 साल निवासी बडगाँवडा तहसील सुमेरपुर जिला पाली राजस्थान
- नारायण पिता लालाराम रबारी उम्र 20 साल निवासी ग्राम हिंगोली तहलील सुमेरपुर जिला पाली राजस्थान
उक्त प्रकरण मे एसडीओपी मण्डलेश्वर मनोहर गवली के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मण्डलेश्वर उनि दीपक यादव के नेतृत्व मे उनि. प्रवीण निकुम, सउनि. लक्ष्मीनारायण बडोदिया, सउनि. रमेश वास्कले, प्र.आऱ. दिनेश, प्र.आर. गुमानसिंह , प्र.आऱ. फारुख, आर. अमित, आऱ. अभिषेक, आर. आशिष भायल, आर. शैलेष, आऱ. शिवकुमार, आर. राजकुमार, सैनिक चेतन व सायबर सेल से अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा ।






