ad
best news portal development company in india

महिलाओं को मछलियों से मिला नया रोजगार

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

महिलाओं ने अपने ही गांव के तालाब को अवसर बनाया
खरगोन । जिले की महिलाओं ने अपने गांव के तालाबों को आजीविका का नया जरिया बना लिया है। सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) की सदस्य महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत मछली पालन का अवसर मिला है। मनरेगा योजना के अंतर्गत तैयार अमृत सरोवर योजना के तालाबों को एसएचजी समूह की महिलाओं को सौंपा गया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह द्वारा विकासखंड बड़वाह के हरिओम एसएचजी और पार्वती एसएचजी की महिलाओं को मछली पालन के लिए पट्टा वितरित किया गया। अब ये महिलाएं तालाबों की देखभाल कर रही हैं और मछली पालन में सक्रिय रूप से जुटी हैं। जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि मछली पालन से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और महिलाएं इस कार्य में रुचि ले रही हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई