जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
थाना करही पर की गई कार्यवाही, तालाब व नहर किनारे चल रही भट्टियों को पुलिस ने किया ध्वस्त,
पुलिस ने 700 लीटर महुआ लहान कीमत लगभग 35,000/- रुपये को नष्ट किया व कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब की जप्त।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य मे थाना करही पर पुलिस टीम के द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश देकर भारी मात्रा मे महुआ लहान नष्ट कर बड़ी कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 02.07.25 को थाना करही पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि, ग्राम हाथीदगड मे सुमनबाई पति रामचन्द्र भूरिया, ग्राम जीरात कैलाश पिता फकीरा, ग्राम हाथीदगड मे तालाब के पास व रोशियाबारी जंगल में नहर के पास अवैध शराब की भट्टी संचालित की जा रही है व अवैध शराब का संग्रहण भी किया जा रहा है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवाकर रवाना किया गया ।
जहां मुखबिर के बताए अनुसार दबिश देकर कार्यवाही की जिसमे पुलिस टीम ने कुल 700 लीटर महुआ लहान कीमत लगभग 35,000/- रुपये को नष्ट किया व 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 3000/- रुपये व देशी प्लेन शराब के 22 क्वाटर कीमत लगभग 1760/- रुपये को जप्त कर थाना करही पर पृथक-पृथक अपराध क्रमांक क्रमशः 215/25 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम, 215/25 धारा 34(1), 45 आबकारी अधिनियम एवं 216/25 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है ।
उक्त प्रकरण मे एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी करही राजेन्द्र कुमार इंगले के नेतुत्व मे उनि शकुन्तला डोडवे, सउनि. अजय तमोलिया, आर. मुकेश, आर. अनुराग, म.आर. मंजु मालवीय का विशेष योगदान रहा ।






