ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करने वालों के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

थाना कोतवाली खरगोन पर अवैध कच्ची शराब का परिवहन करने पर किए 02 प्रकरण पंजीबद्ध*ल,
दोनों प्रकरणों मे 02-02 आरोपी गिरफ्तार,
थाना कोतवाली खरगोन के किया पृथक-पृथक धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध,
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 115 लीटर अवैध कच्ची शराब की जप्त,
पुलिस ने दोनों प्रकरणों मे परिवहन मे उपयोग की जा रही 02 मोटर साइकल कीमत लगभग 1,40,000/- को भी किया जप्त।

खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य मे थाना कोतवाली खरगोन मे 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 115 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की।

घटना क्रमांक 01 –
दिनांक 30.06.25 को थाना कोतवाली खरगोन पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, एक मोटर सायकिल पर दो व्यक्ति कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब लेकर कसरावद की तरफ से खरगोन की और आ रहै है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली खरगोन से पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया व नवगृह तिराहा पर वाहन चेकिंग लगाई गई जहां संदिग्ध आने जाने वाली मोटरसाइकलों पर नजर रखी गई ।

थोड़ी देर इंतजार करने के बाद पुलिस को मुखबिर के बताए अनुसार एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हे घेराबंदी कर नवग्रह तिराहा पर रोका गया । रोकी गई मोटर साइकल पर बैठे व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम पप्पु पिता रामदास निवासी पोखर व दूसरे ने अपना नाम पप्पु पिता टोलिया निवासी पोखऱ थाना बलकवाड़ा का होना बताया।
दोनों के पास मिले बैग व थैली को चेक करने पर उसमे पन्नियों मे भरी हुई कच्ची शराब मिली । पुलिस के द्वारा दोनों व्यक्तियों से शराब परिवहन करने के संबंध मे वैध दस्तावेज व लाइसेंस के बारे मे पूछने पर कोई वैध दस्तावेज व लाइसेंस नहीं होना बताया ।
पुलिस द्वारा आरोपी पप्पु पिता रामदास निवासी पोखर व पप्पु पिता टोलिया निवासी पोखऱ थाना बलकवाड़ा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 57.7 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमत लगभग 11,655/- रुपये व अवैध शराब के परिवहन मे उपयोग की जा रही पल्सर मोटर साइकल कीमत लगभग 50,000/- हजार रुपये को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर थाना कोतवाली खरगोन पर अपराध क्रमांक 292/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

घटना क्रमांक 02 –
इसी प्रकार दिनांक 01.07.25 को औरंगपूरा-जुलवानिया रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि, एक हीरो स्प्लेंडर मोटर सायकल पर दो व्यक्ति कच्ची महुआ शराब लेकर ऊन तरफ से खरगोन तरफ आ रहे है मोटर साइकिल पर एक ड्रम भी टंगा हुआ है जो खरगोन मे कहीं देने जा रहे है । थोड़ी देर के बाद पुलिस को ऊन तरफ से खरगोन तरफ मुखबिर के बताए अनुसार मोटर साइकल पर ड्रम टाँगे 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए जो पुलिस चेकिंग को देख, भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा ।

पकड़ मे आए व्यक्तियों से उसका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम रोशन व कुन्दन होना बताया पुलिस के द्वारा दोनों के पास मिले कपड़े की थैली व ड्रम को चेक करने पर उसमे पन्नियों मे भरी हुई कच्ची शराब मिली । टीम के द्वारा दोनों व्यक्तियों से शराब परिवहन करने के संबंध मे वैध दस्तावेज व लाइसेंस के बारे मे पूछने पर कोई वैध दस्तावेज व लाइसेंस नहीं होना बताया ।
पुलिस द्वारा आरोपी रोशन पिता अमर सिंह जमरे उम्र 23 साल निवासी पोखर थाना बलकवाड़ा एवं कुंदन पिता रमेश वसने उम्र 19 वर्ष निवासी पोखर थाना बलकवाड़ा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 57.5 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमत लगभग 8625/- रुपये व अवैध शराब के परिवहन मे उपयोग की जा रही मोटर साइकल कीमत लगभग 90,000/- हजार रुपये को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर थाना कोतवाली खरगोन पर अपराध क्रमांक 293/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन निरीक्षक बनवारीलाल मण्डलोई के नेतृत्व मे उनि. राजेन्द्र सिरसाठ, दिवानसिह नरगाँवे, सउनि. सोहनलाल राठौर, प्र.आर. धनसिह पंवार, कोटवाल डावर,आर. हिरालाल,रेमनु, तेजप्रकाश,मोहन वास्केल,संतोष, आलेअली, रविन्द्र डावर व थाने के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई