ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दी दबिश

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खजिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

थाना गोगावां पर की गई कार्यवाही, नदी किनारे चल रही भट्टियों को पुलिस ने किया ध्वस्त,

पुलिस ने 500 लीटर महुआ लहान कीमत लगभग 25,000/- रुपये किया नष्ट

03 प्रकरणों मे कुल 55 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त।

खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य मे थाना कसरावद पर पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश देकर भारी मात्रा मे महुआ लहान नष्ट कर बड़ी कार्यवाही की गई है ।

दिनांक 30.06.25 को थाना गोगावां पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि, ग्राम बोरगाँव, भुलगाँव कुदां नदी के किनारे अवैध शराब की भट्टी संचालित की जा रही है व अवैध शराब का संग्रहण भी किया जा रहा है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवाकर रवाना किया गया ।

जहां पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम बोरगाँव, भुलगाँव कुदां नदी के किनारे मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी, जिसमे पुलिस टीम ने लगभग 500 लीटर महुआ लहान कीमत लगभग 25000 रुपये नष्ट किया व आऱोपी के घर के पास बोरगाँव से आऱोपी के कब्जे से जप्त 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 2000 रुपये को जप्त कर अपराध क्रमांक 255/2025 धारा 34ए आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया ।

साथ ही पुलिस टीम के द्वारा सिगांजी मंदिर के पास बोरगाँव से आऱोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1500 रुपये व बैल बाजार से आऱोपी के कब्जे से जप्त 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 2000 रुपये को जप्त कर थाना गोगावां पर पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 256/2025 धारा 34ए आबकारी अधिनियम व अपराध क्रमांक 257/2025 धारा आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया है ।

उक्त प्रकरण मे एसडीओपी भीकनगाँव राकेश आर्य के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी गोगांवा मंसाराम रोमडे के नेतुत्व मे उनि रितेश तायडे, प्रआर भोला प्रसाद, आर .आशीष सावले, आऱ जितेन्द्र कोरव, आर विशाल सोलंकी, आर कृष्णा ठाकुर, आऱ. मो.फारुख का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई