जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
- पुलिस ने इंडिका कार से अवैध शराब का परिवहन करते 02 आरोपी को गिरफ्तार किया,
- पुलिस ने आरोपीयो के कब्जे से 11 पेटी अवैध देशी शराब लगभग 97 लीटर किमत 1,40,500/- रूपये को किया जप्त,
- थाना बिस्टान पर किया धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध,
- पुलिस ने परिवहन मे उपयोग की जा रही इंडिका कार कीमत लगभग 1,00,000/- रुपये को भी किया जप्त।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य मे थाना बिस्टान पर पुलिस टीम ने कुल 11 पेटी अवैध देशी शराब लगभग 97 लीटर अवैध शराब परिवहन करने के विरुद्ध कार्यवाही कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की ।
दिनांक 29.06.25 को थाना बिस्टान पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, 02 व्यक्ति एक सफेद रंग की इंडिका कार से अवैध शराब की पेटियाँ लेकर थोड़ी देर के बाद बायपास रोड बिस्टान से निकालने वाले है , मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बिस्टान निरीक्षक जितेन्द्र बघेल के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया ।
थोड़ी देर इंतजार करने के बाद पुलिस टीम को मुखबिर के बताए अनुसार इंडिका कार आते दिखाई दी जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोका । रोकी गई कार मे 02 व्यक्ति बैठे मिले जिनसे उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम कैलाश निवासी ग्राम झेंडिया थाना चैनपुर तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सुनील निवासी ग्राम झेंडिया का होना बताया । पुलिस द्वारा कार की डिक्की को चेक करने पर उसमे देशी शराब की पेटिया रखी मिली । रोके गए दोनों व्यक्तियों से शराब परिवहन करने के संबंध मे वैध दस्तावेज व लाइसेंस के बारे मे पूछने पर कोई वैध दस्तावेज व लाइसेंस नहीं होना बताया ।
पुलिस द्वारा आरोपी कैलाश निवासी ग्राम झेंडिया थाना चैनपुर तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सुनील निवासी ग्राम झेंडिया को गिरफ्तार किया गया है व उसके कब्जे से कुल 11 पेटी मे 97.2 लीटर अवैध देशी शराब कीमत लगभग 1,40,500/- रुपये एवं अवैध शराब परिवहन मे उपयोग की जा रही इंडिका कार कीमती
लगभग 1,00,000/- रुपये को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर थाना बिस्टान पर अपराध क्रमांक 142/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
उक्त कार्यवाही एसडीओपी भीकनगाँव राकेश आर्य के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बिस्टान निरीक्षक जितेन्द्र बघेल के नेतृत्व मे उनि सुदामा मोरे , सउनि संतोष शुक्ला , सउनि अशदुल्ला बेग , प्र आर सतीषसिंह कुशवाह , आर हेमंत सपकाले , आर. अनिल वास्कले , आर मनोज कुशवाह व थाने के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।






