ad
best news portal development company in india

पुलिस द्वारा 2.817 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा की जप्ती तथा एक आरोपी की गिरफ्तारी

SHARE:

बिलाल खत्री


अलीराजपुर पुलिस के द्वारा संपूर्ण जिलें मे अवैध मादक पदार्थों के संबंध में कार्यवाही करते हुये 08, प्रकरणों में 08 आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्‍ट के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना अलीराजपुर में 06 एवं आजादनगर, जोबट में 1-1 प्रकरण बनाये जाकर नशीले पदार्थ जप्‍त किये गये हैं।

अभियान के तहत दिनांक 25.06.2025 को थाना कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि झण्डा चौक अलीराजपुर स्थित भोलेनाथ मंदिर के सामने एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मादक पदार्थ लेकर बैठा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सितोले के नेतृत्‍व मे त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्‍थल पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति सफेद रंग का थैला लिए हुए संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। तत्परता से घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम अमित कुमार उर्फ उन्दरा पिता नागेश्वर उर्फ नागू गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी 81, भोलेनाथ मंदिर के सामने झण्डा चौक, अलीराजपुर बताया।

आरोपी के पास रखें सफेद थैले की तलाशी लेने पर उसके अंदर कुल 2.817 किलोग्राम गांजा होना पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹44,000/- (चवालीस हजार रुपये) है।
आरोपी अमित कुमार उर्फ उन्दरा के विरुद्ध थाना कोतवाली अलीराजपुर में अपराध क्रमांक 314/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
सराहनीय योगदान- निरीक्षक सोनू सितोले, उप निरीक्षक माधुसिंह हाडा, सहायक उप निरीक्षक अरुण राठौर, सउनि लक्ष्मण देवड़ा, महिला प्र.आर. 264 सीमा डावर, म.आर. 505 रीना, आर.क्र. 74 गजेन्द्र, आर.क्र. 297 सुमित, आर गंगाराम, आर विनोद एवं आर भूपेन्‍द्र।
……………………………………….

अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर जिले में विशेष अभियान चलाया जाकर कार्यवाही की जा रही है। अलीराजपुर पुलिस की आमजन से अपील है कि नशीले पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय, परिवहन या संग्रहण की किसी भी जानकारी की सूचना तत्काल पुलिस को देंवे।
……………………………………….
राजेश व्यास पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई