ad
best news portal development company in india

भोपाल: शिवाजी नगर में डेढ़ साल के बच्चे की पानी की बाल्टी में सिर के बल गिरने से मौत

SHARE:

राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक डेढ़ साल के बच्चे की पानी की बाल्टी में सिर के बल गिरने से मौत हो गई। 
 
हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार आशाराम शिवाजी नगर में रहते है। वह फुल्की का ठेला लगाते है। उनको डेढ़ साल का बेटा दीपांशु बुधवार को घर पर खेल रहा था। बच्चा धीर धीरे घिसटते हुए आंगन में रखी बड़ी बाल्टी के पास पहुंच गया। मां घर के अंदर कोई काम कर रह थी। बच्चा पानी से भरी 20 लीटर की बाल्टी में सिर के बल गिर गया। जिसके चलते उसकी डूबने से उसकी मौत हो गई। मां बच्चे को ढूंढते हुए बाहर आई, तब घटना का पता लगा। परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *