ad
best news portal development company in india

नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता ज़की ने जल वितरण व्यवस्था, संचालन, संधारण और जलकर वसूली का कार्य निजी कम्पनी को देने पर उठाए गम्भीर सवाल

SHARE:

भोपाल / नगर निगम भोपाल में जल वितरण व्यवस्था, संचालन, संधारण और जलकर वसूली का काम एक निजी कंपनी को सौंपने की प्रक्रिया पर नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता ज़की ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

परिषद की स्वीकृत नीति को दरकिनार कर ठेका देने की जरूरत क्यों पड़ी?
एक अनुभवहीन निजी कंपनी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी कैसे सौंपी जा रही है?
क्या अब भोपाल के नागरिकों को पानी के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा?
क्या नगर निगम के अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर फैसले लिए गए?
जनता से जुड़े इतने महत्वपूर्ण निर्णय में पारदर्शिता और जवाबदेही कहां है?

जब इस व्यवस्था के लिए नगर निगम परिषद द्वारा स्वीकृत नीति मौजूद है, तो फिर MIC के माध्यम से उसके विपरीत निर्णय लेने की जरूरत क्यों पड़ी ?
कुछ बड़े सवाल, जिनका जवाब भोपाल की जनता चाहती है

शाबिस्ता ज़की ने इस पूरी ठेका प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे तत्काल निरस्त करने, लिए गए संकल्पों की समीक्षा करने और पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
जनता को स्वच्छ और सुलभ पेयजल देना नगर निगम की जिम्मेदारी है, न कि जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का माध्यम !

भोपाल की जनता जानना चाहती है—पानी जनता का अधिकार है या निजी कंपनियों के मुनाफे का जरिया ?

हमारी स्पष्ट मांग है—

  1. निजी कंपनी को जल वितरण व्यवस्था सौंपने की पूरी ठेका प्रक्रिया तत्काल निरस्त की जाए।
  2. MIC द्वारा लिए गए संबंधित निर्णयों एवं संकल्पों को निरस्त कर उनकी वैधानिकता की जांच की जाए।
  3. पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
  4. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
  5. जल वितरण और जलकर वसूली की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रखते हुए नागरिकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

जनता के हितों से समझौता नहीं चलेगा!
ठेका निरस्त करो, दोषियों पर कार्रवाई करो!

इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद साथीगढ़ गुड्डू चौहान जी, दिव्यांशु कंसाना,जी अज़ीज़ उद्दीन जी,अशोक मारन जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई