ad
best news portal development company in india

AIMIM खरगोन जिला संगठन का ऐलान

SHARE:

शकील खान वक्त जिला अध्यक्ष ,श्यामलाल उपाध्याय, सनवर खान, फिरोज खान जिला उपाध्यक्ष, सरफराज खान सचिव, रफीक मंसूरी मीडिया प्रभारी और फारूक मंसूरी सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त

जनसम्पर्क खबर

खरगोन भोपाल। मध्यप्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने संगठन विस्तार की दिशा में गतिविधियां तेज कर दी हैं।

इसी कड़ी में पार्टी ने खरगोन जिले में नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूती देने की पहल की है। भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मोहसिन अली खान के नेतृत्व में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।एम आई एम जिला मीडिया प्रभारी रफीक मंसूरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने शकील खान को खरगोन जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी ।

वहीं श्यामलाल उपाध्याय, सनवर खान और फिरोज खान को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।सरफराज खान को जिला सचिव, रफीक मंसूरी को जिला मीडिया इंचार्ज और फारूक मंसूरी पहलवान को जिला सोशल मीडिया इंचार्ज बनाया गया है।

बैठक में आगामी चुनावों के मद्देनजर जिले में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं का नेटवर्क तैयार करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा आम जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर जोर दिया गया।प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारक बाद देते हुए संगठन की मजबूती के लिए पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *