शेख़ नसीम। भोपाल / भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के अवसर पर लिली टॉकीज़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद ने बड़ी तादाद में स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आरिफ मसूद ने मौलाना आज़ाद के जीवन, उनकी शैक्षणिक सेवाओं और देश में शिक्षा को बढ़ावा देने में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने मौलाना आज़ाद के आदर्शों को याद करते हुए शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर वार्ड 35 की पार्षद शिरीन अनवर मीटर, वार्ड 43 की पार्षद नसीम राजा, पार्षद लईका रफीक कुरैशी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





