ad
best news portal development company in india

सिंघाना चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में 03 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

02 देशी पिस्टल, 08 बारह बोर के देशी कट्टे एवं 06 जिंदा कारतूस बरामद

हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, तलाश जारी

घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल, 03 मोबाइल एवं ₹13,500 नगद सहित करीब ₹2.10 लाख का मशरूका जप्त

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज

घटना

पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी मनावर प्रदीप वाल्टर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के दौरान पुलिस चौकी सिंघाना, थाना मनावर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ब्राह्मणपुरी, बयडीपुरा में नीम के पेड़ के नीचे दो सिकलीकर अवैध देशी पिस्टल एवं कट्टे बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की गई और कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में एक अन्य आरोपी पवन भाटिया फरार हो गया।

पुलिस कार्यवाही एवं बरामदगी

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 02 देशी पिस्टल, 08 बारह बोर के देशी कट्टे एवं 06 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल (अपाचे एवं पैशन प्रो), 03 मोबाइल फोन तथा ₹13,500 नगद जप्त किए गए।

जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹2,10,000/- है। अवैध हथियारों के निर्माण एवं खरीद-फरोख्त के संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सुरजीत पिता नानुसिंह भाटिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम लालबाग, गुरुद्वारा के पास, थाना धामनोद; वर्तमान निवासी ग्राम सिंघाना, थाना मनावर।
  2. शादाब पिता शाहबुद्दीन खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी दिलदारपुरा, महिदपुर सिटी, जिला उज्जैन।
  3. शैजाद अली पिता शेर अली, उम्र 53 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, अलीशा गार्डन के पास, महिदपुर सिटी, जिला उज्जैन। फरार आरोपी

पवन पिता गुलजार भाटिया सिकलीकर, निवासी ग्राम सिंघाना, थाना मनावर, जिला धार। आरोपी की तलाश की जा रही है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

  • सुरजीत भाटिया के विरुद्ध थाना मनावर एवं इंदौर में अवैध हथियारों की बिक्री से संबंधित कुल 04 प्रकरण दर्ज होना बताया गया है।
  • शादाब खान के विरुद्ध थाना महिदपुर सिटी, जिला उज्जैन में रास्ता रोककर मारपीट, गाली-गलौज, जुआ, तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी सहित कुल 08 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना बताया गया है।
  • शैजाद अली के विरुद्ध थाना महिदपुर सिटी, जिला उज्जैन में मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, अवैध शराब, बलवा एवं शासकीय कार्य में बाधा सहित कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना बताया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आरोपी हत्या के एक मामले में 12 वर्ष की सजा काट चुका है।
  • फरार आरोपी पवन भाटिया थाना मनावर का निगरानी बदमाश है। उसके विरुद्ध कुल 08 प्रकरण दर्ज होना बताया गया है। उसके विरुद्ध थाना मनावर, थाना अमझेरा तथा खरगोन, रतलाम एवं मंदसौर जिलों में भी अवैध हथियारों से संबंधित प्रकरण दर्ज होने की जानकारी दी गई है। जप्त मशरूका 02 देशी पिस्टल
    08 बारह बोर के देशी कट्टे
    06 जिंदा कारतूस
    02 मोटरसाइकिल अपाचे एवं पैशन प्रो
    03 मोबाइल फोन
    ₹13,500 नगद
    कुल अनुमानित कीमत – ₹2,10,000/- सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी सिंघाना उप निरीक्षक अनुप बघेल, उप निरीक्षक आशुतोष जोशी, सहायक उप निरीक्षक सुखदेव अलावे, साइबर सेल प्रभारी भूपेन्द्र खरतिया एवं उनकी टीम, प्रधान आरक्षक 850 महेन्द्र डावर, प्रधान आरक्षक 06 गजेन्द्र कनेश, आरक्षक 468 सुनील डावर, आरक्षक 426 सुनील भूरिया, आरक्षक 42 चैनसिंह बघेल एवं आरक्षक 1109 किरण डावर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

धार पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *