ad
best news portal development company in india

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपलानी ने निकाली वोट बचाओ-देश बचाओ पदयात्रा, वोट चोर-गद्दी छोड़ जैसे नारे लगाए…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / 18 अक्टूबर 2026 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं एवं वोट चोरी के खिलाफ चल रहे “वोट बचाओ-देश बचाओ” जन आंदोलन के अंतर्गत आज रविवार को पिपलानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल जन पदयात्रा का आयोजन किया गया।

यह पदयात्रा शाम 5 बजे वार्ड 72, कुटीर नगर पानी की टंकी से प्रारंभ हुई और वार्ड 73 के कुटीर नगर, कल्याण नगर, शिव नगर होते हुए शिव नगर मुख्य तिराहे पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।

पदयात्रा के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथों में तिरंगा और कांग्रेस के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने बैनर लेकर नारेबाजी की, जिस पर लिखा था “भारत और लोकतंत्र के गद्दार ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”

प्रदर्शन में लगे प्रमुख नारे:

  • वोट चोर गद्दी छोड़
  • ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो
  • वोट बचाओ – देश बचाओ
  • लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ
  • चुनाव आयोग होश में आओ

इस अवसर पर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपलानी के समस्त वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, मीडिया विभाग, सोशल मीडिया विभाग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपलानी, भोपाल (शहर) के अध्यक्ष श्री टी.आर. गहलोत के आह्वान पर किया गया था।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई