ad
best news portal development company in india

छात्रों की गूंज’ के समर्थन में कसरावद में कांग्रेस की विशाल वाहन रैलीपरीक्षाएं रद्द, पेपर लीक और रोजगार संकट से युवाओं का भविष्य अधर में – सचिन यादव

SHARE:

संवाद दाता : सलीम खान

खरगोन/कसरावद, ।
मध्यप्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव के निर्देशानुसार गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद के तत्वावधान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के समर्थन एवं विद्यार्थियों के अधिकारों के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं छात्रों ने सहभागिता की।
रैली के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को 19 सितम्बर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया।

परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता जरूरी – सचिन यादव
कसरावद विधायक सचिन यादव ने अपने संदेश में कहा कि “हम देख रहे हैं कि आए दिन परीक्षाएं रद्द होने, पेपर लीक होने और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े विवादों की खबरें सामने आती हैं। इससे हमारे युवाओं के भविष्य और उनकी मेहनत पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।”
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद परीक्षाओं की तैयारी की होती है। ऐसे में परीक्षा व्यवस्था में अनिश्चितता और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी युवाओं के लिए चिंता का विषय बनती है। सरकार की जिम्मेदारी है कि परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।
श्री यादव ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की मांगों और उनके सवालों को मजबूती से उठाना है। युवा पीढ़ी के भविष्य निर्माण और उनके सपनों को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
विधायक सचिन यादव ने कसरावद क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे आएं तथा 19 सितम्बर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें।

युवाओं के पास डिग्रियां, लेकिन रोजगार के अवसर नहीं – राजेन्द्र सिंह यादव
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा 19 सितम्बर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं, उनके अधिकारों और भविष्य से जुड़े सवालों को मजबूती से सामने लाना है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद कर रहे हैं और उन्हें कार्यक्रम से जोड़ रहे हैं। श्री यादव ने आगे कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं से जुड़े रोजगार एवं शिक्षा के सवाल लगातार गंभीर बने हुए हैं। बड़ी संख्या में युवा डिग्रियां हासिल करने के बाद भी रोजगार के अवसरों की तलाश में भटक रहे हैं। यह स्थिति युवाओं और उनके परिवारों के लिए चिंता का विषय है।

‘छात्रों की गूंज’ विद्यार्थियों के हक की आवाज है – परसराम यादव
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परसराम यादव ने कहा कि यह रैली विद्यार्थियों के मुद्दों और उनके अधिकारों को लेकर जनजागरण का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें सम्मानजनक रोजगार का अवसर मिले।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और प्रत्येक क्षेत्र में पहुंचकर छात्रों से संवाद कर रहे हैं तथा उन्हें 19 सितम्बर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

रिक्त पदों पर भर्ती की जरूरत, युवा रोजगार के लिए कर रहे संघर्ष – अनिल यादव
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल यादव ने कहा कि विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी भर्ती प्रक्रिया की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा हाथों में डिग्री लेकर रोजगार की तलाश में संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कसरावद में निकाली गई वाहन रैली का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं भविष्य से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने सवालों और अधिकारों की आवाज को मजबूती देने के लिए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़ें।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा एवं छात्र हुए शामिल
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद के तत्वावधान में आयोजित वाहन रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। रैली के दौरान विद्यार्थियों के अधिकार, शिक्षा, रोजगार, परीक्षा व्यवस्था एवं युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह यादव, कैलाश सिंह दरबार, पप्पू सोनी, इंदर सिंह राठौर, डॉ. शिरिष जायसवाल, राजेश बागदरे, अजय सिंह मंडलोई, सईद हेडली, अबरार पठान, देवेन्द्र पटेल, भीम सिंह , कैलाश राठौड़,लोकेंद्र मंडलोई, मिथुन चौहान सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन, युवा कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।

बाइट राजेंद्र सिंह यादव विधायक प्रतिनिधि

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई