ad
best news portal development company in india

सीवेज पाइपलाइन डालने का काम हुआ बंद, बारिश की वजह से स्वदेश नगर-सेमरा का रास्ता हुआ बंद…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / नरेला विधानसभा क्षेत्र के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के पीछे स्वदेश नगर से सेमरा जाने वाले मार्ग पर सीवेज पाइपलाइन डालने का कार्य पिछले 4-5 दिनों से बंद पड़ा है। पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क पर बारिश का पानी भरने से पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिसके चलते लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

त्योहारों का समय होने के कारण इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना हो रहा है, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय रहवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह रास्ता बंद होने से लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवेज पाइपलाइन डालने का कार्य जल्द से जल्द दोबारा शुरू कराकर उसे पूरा कराया जाए और खुदी हुई सड़क को भी शीघ्र दुरुस्त किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में राहत मिल सके।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *