धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹10,000/- का इनाम था घोषित
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुक्षी दीपक सिंह चौहान एवं साइबर शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेंद्र खरतिया के नेतृत्व में फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
दिनांक 27/09/23 को कुक्षी पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 12 बोर के 25 कट्टे, 02 पिस्टल, 10 नग जिंदा पिस्टल कारतूस एवं 02 नग जिंदा 12 बोर कारतूस सहित पकड़ा गया था। उक्त कार्रवाई के दौरान आरोपी मिस्सर उर्फ मिम्मर सिंह मौके से फरार हो गया था जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में थाना कुक्षी के अपराध क्रमांक 676/23, धारा 25(A), 25(A-1), 25(AA) आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी मिस्सर उर्फ मिम्मर सिंह पिता सज्जन सिंह छाबड़ा, जाति सिकलीगर, निवासी ग्राम बारिया, थाना गंधवानी, जिला धार की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹10,000/- का इनाम घोषित किया गया था।
फरार आरोपी की तलाश के दौरान थाना कुक्षी पुलिस एवं साइबर सेल टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी बाग रोड रामपुरा के पास मौजूद है। सूचना पर थाना कुक्षी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी मिस्सर उर्फ मिम्मर सिंह को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को थाना कुक्षी लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से आरोपी को जिला जेल अलीराजपुर भेजा गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने में इनकी रही विशेष भूमिका
थाना कुक्षी पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक जगदीश सोलंकी
- प्रधान आरक्षक 210 राजेंद्र
- आरक्षक 891 शहादर
- आरक्षक 997 विपिन
साइबर सेल टीम:
- प्रधान आरक्षक 70 बलराम
- आरक्षक 233 मनीष पाल
- आरक्षक 985 भानुप्रताप
- आरक्षक 1059 रोहित नरगावे
- आरक्षक 223 प्रशांत चौहान





