जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार बलेडी ( गंधवानी )
बलेडी। गणेशोत्सव को लेकर गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलेडी में पहुंचकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का वितरण किया। गणेश प्रतिमा वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
गणेश प्रतिमा वितरण के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और क्षेत्रवासियों ने गणेशोत्सव को उत्साह एवं उमंग के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर खुशी जाहिर की।
17 वर्षों से लगातार निभा रहे परंपरा
उल्लेखनीय है कि उमंग सिंघार पिछले 17 वर्षों से लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का वितरण करते आ रहे हैं। वर्षों से जारी यह पहल अब क्षेत्र में एक परंपरा का रूप ले चुकी है। गणेशोत्सव के अवसर पर क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर गणेश प्रतिमाओं का वितरण करना उनकी इस निरंतर पहल का हिस्सा है।
17 वर्षों से लगातार चल रही इस परंपरा ने क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। हर वर्ष गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणेशोत्सव को लेकर उत्साह और धार्मिक वातावरण देखने को मिलता है।
ग्रामीणों के बीच पहुंचे उमंग सिंघार
ग्राम बलेडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उमंग सिंघार ने ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष नेता उमंग सिंगार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा भगवान श्री गणेश सरकार को सदभूति दे। सरकार ने किसानों कि समस्या को कभी समझा ही नहीं किसान खाद ,बीजली के लिए कितना परेशान हैं। भगवान श्री गणेश सरकार को सदभूति दे ताकि सरकार किसानों कि समस्या समझे।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं गंधवानी विधायक उमंग सिंघार, स्वतंत्रत जोशी, कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष धार, कमला धार्वे जनपद सदस्य, प्रीति महेश्वरी महीला जिला अध्यक्ष धार ,संगीता मंडलोई ब्लॉक अध्यक्ष, दयाराम वास्केल विधानसभा सचिव युवा कांग्रेस गंधवानी, गजेंद्र भंवर , मनीष पाटीदार , राजू चौहान, विक्रम भंवर, हीरू अजनार, महेश परमार , गुड़िया परमार, बबलू भंवर विधानसभा अध्यक्ष,नरेंद्र निनामा, राजू मेडा जामदा, मडिया गहलोत नन्नू मेडा, प्रकाश इमलीयर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थै।





