धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
वाल्मीकि समाज की आस्था का दिखा भव्य स्वरूप, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ जोरदार स्वागत
सन्नी माली
कुक्षी। वाल्मीकि समाज की धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का भव्य नजारा कुक्षी नगर में देखने को मिला। गोगा वीर की छड़ी का विशाल जुलूस साईं मंदिर से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। जुलूस के नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के दौरान गोगा वीर के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया।
सुसज्जित गोगा वीर की छड़ी जुलूस का मुख्य आकर्षण रही। युवा, महिलाएं और वरिष्ठजन उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
साईं मंदिर से शुरू हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं स्वागत कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। लोगों ने श्रद्धा के साथ गोगा वीर की छड़ी के दर्शन किए।
डीजे ढोल-नगाड़ों के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब
जुलूस में ढोल-नगाड़ों की थाप और गोगा वीर के जयकारों ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। बड़ी संख्या में समाजजनों की मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता को बढ़ा दिया।
आस्था के साथ दिखी सामाजिक एकजुटता
गोगा वीर की छड़ी का यह आयोजन वाल्मीकि समाज की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का शानदार उदाहरण बना। जुलूस के दौरान पूरे नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।





