ad
best news portal development company in india

ग्राम खंडलाई जागीर में सट्टा लिखने वाले आरोपी को मनावर पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

आरोपी के कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची, कार्बन, लीड पेन एवं नगदी ₹330 जप्त
थाना मनावर के अपराध क्रमांक 599/2026 में धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत कार्रवाई

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 26.08.2026 को थाना मनावर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खंडलाई जागीर में चौराहे के पास दुर्गाजी मंदिर के पास एक व्यक्ति सट्टा अंक लिखकर दे रहा है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घेराबंदी कर सट्टा अंक लिख रहे आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची, कार्बन का टुकड़ा, लीड पेन एवं नगदी ₹330/- विधिवत जप्त किए गए।

पुलिस कार्यवाही
मौके पर पकड़े गए आरोपी की पहचान मांगीलाल पिता रायसिंह धारवे, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम टेमरिया, थाना मनावर के रूप में हुई।

आरोपी के विरुद्ध थाना मनावर में अपराध क्रमांक 599/2026, धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मशरुका
सट्टा अंक लिखी पर्ची
कार्बन का टुकड़ा
लीड पेन
नगदी ₹330/-

गिरफ्तार आरोपी
मांगीलाल पिता रायसिंह धारवे
उम्र – 58 वर्ष
निवासी – ग्राम टेमरिया, थाना मनावर

सराहनीय कार्य
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक श्री राजेश यादव, उप निरीक्षक श्री शरद बर्डे, सउनि श्री राकेश अलोने एवं प्रधान आरक्षक 638 श्री ललित कुमरावत की सराहनीय भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *