ad
best news portal development company in india

बाग फ़रहत अफज़ा कब्रस्तान में हाईमास्ट लाइट हुई स्थापित, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल ने किया उद्धघाटन…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 41 स्थित बाग फरहत अफजा कब्रिस्तान में कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के प्रयासों तथा क्षेत्रीय पार्षद डॉ. रेहान सिद्दीकी के अथक प्रयासों से हाई मास्ट लाइट स्थापित की गई। इसका लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल सहित क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

हाई मास्ट लाइट स्थापित होने से कब्रिस्तान में प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी और यहां आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा बेहतर प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने जनहित में कराए गए इस कार्य के लिए कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग एवं क्षेत्रीय पार्षद डॉ. रेहान सिद्दीकी का आभार व्यक्त किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई