ad
best news portal development company in india

किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस का मुख्यमंत्री निवास पर कड़ा पहरा, इलाका बना छावनी…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / नर्मदापुरम संभाग के हज़ारों किसान मूंग खरीदी और अन्य मांगों को लेकर राजधानी भोपाल पहुंच चुके हैं। किसानों ने मंगलवार रात राजधानी की सड़कों पर ही गुज़ारी। आज उनका मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच कर धरना-प्रदर्शन करने का कार्यक्रम है।

किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री निवास के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं और किसानों को मुख्यमंत्री निवास से लगभग 7–8 किलोमीटर पहले ही रोक लिया गया है।

भोपाल के पॉलिटेक्निक क्षेत्र में पुलिस का कड़ा पहरा है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *