ad
best news portal development company in india

नवागत कलेक्टर गुरु प्रसाद ने खरगोन के 49वें कलेक्टर के रूप में संभाला कार्यभार

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । जिले के नवागत कलेक्टर गुरु प्रसाद ने मंगलवार को खरगोन के 49वें कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
गुरु प्रसाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के मध्य प्रदेश कैडर के वर्ष 2017 बैच के अधिकारी हैं। खरगोन में पदस्थापना से पूर्व वे मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए सुशासन एवं जनहित से जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
पदभार ग्रहण के अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया तथा जिले की प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों से संबंधित प्रारंभिक जानकारी साझा की। इस दौरान अधिकारियों ने जिले में संचालित प्रमुख योजनाओं एवं विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति से भी उन्हें अवगत कराया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई