ad
best news portal development company in india

भोपाल पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 पुलिसकर्मियों ने की छापेमारी, नशे की सामग्री के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / नशे से दूरी अभियान के तहत भोपाल पुलिस ने थाना तलैया क्षेत्र के इतवारा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 200 पुलिसकर्मियों के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह अभियान ड्रोन, स्निफर डॉग और बॉडी कैमरों की निगरानी में चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 7.5 किलोग्राम गांजा, 90 ग्राम चरस, अवैध अंग्रेजी शराब, एक तलवार, 5 छुरे तथा बारहसिंगा का सींग बरामद किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब ₹3.5 लाख बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए कई आरोपी पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रखते हैं।

भोपाल पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई