खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
गुरु पूर्णिमा सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों को करियर विकल्पों की दी जानकारी,
कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों को भविष्य की योजना बनाने के लिए किया प्रेरित।
खरगोन। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा सप्ताह के अंतर्गत विकासखंड गोगावां के पीएमश्री हाई स्कूल ठीबगांव में करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देकर उनके भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में हाई स्कूल मांगरूल के प्रभारी प्राचार्य अमित शर्मा ने कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र छात्राओं को विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच का महत्व भी बताया।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य विनीत वर्मा, नवीन जोशी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।





