ad
best news portal development company in india

वाहन चोरी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर 06 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद02 विधि विरुद्ध बालक को लिया अभिरक्षा में

SHARE:

घटना
थाना सेक्टर-1, पीथमपुर क्षेत्र में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं हो रही थीं। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए

पुलिस कार्यवाही
निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी सेक्टर 1 , ओ.पी. अहीर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं घटनास्थलों के आसपास लगे लगभग 140 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। लगातार पतारसी के दौरान आरोपी सुनील पिता भुरालाल डाबर एवं उसके साथ शामिल दो बाल अपचारियों की पहचान कर उन्हें नूतन नगर, पीथमपुर से अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने थाना सेक्टर-1 सहित अन्य थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर 06 चोरी की मोटरसाइकिलें (अनुमानित कीमत ₹5 लाख) बरामद की गईं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी दिन एवं रात्रि में क्षेत्र की रेकी कर सुनसान स्थानों से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। प्रकरण में अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सुनील पिता भुरालाल डाबर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पांचरिया, थाना बड़गौदा, जिला इंदौर।
  2. 02 विधि विरुद्ध बालक (विधिक प्रावधानों के अनुसार पहचान गोपनीय)

जप्त मशरूका
06 चोरी की मोटरसाइकिलें
कुल अनुमानित कीमत ₹5,00,000/-

आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी द्वारा थाना सेक्टर-1, पीथमपुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया गया है। उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड एवं संलिप्तता की जानकारी एकत्रित कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सेक्टर 1, ओ.पी. अहीर (थाना प्रभारी), उनि के.के. परिहार, स.उ.नि. नितिन पाटील, प्र.आर. 560 रुपराव, प्र.आर. 557 प्रदीप पाटील, प्र.आर. अनिल द्विवेदी, आरक्षक राहुल भदौरिया एवं आरक्षक विक्की कुशवाह की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई