ad
best news portal development company in india

प्रशासन की लापरवाही भारी पड़ सकती है! कंक्रीट पाल (रिटेनिंग वॉल)  बनी, मुरम भरना भूला विभाग! बड़ोदिया के खमालिया फाटे पर हर पल हादसे का खतरा

SHARE:

प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क पर कंक्रीट पाल तो बन गई, लेकिन मुरम नहीं डाले जाने से स्कूल वाहनों सहित हजारों राहगीरों की जान जोखिम में।

बड़ोदिया, सरदारपुर संवाददाता : दिलीप पाटीदार 

सरदारपुर। सरदारपुर तहसील के अन्तर्गत बड़ोदिया क्षेत्र में बनी प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़क पर बड़ोदिया के खमालिया फाटे के समीप प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। सड़क किनारे सुरक्षा के उद्देश्य से बनाई गई कंक्रीट पाल (रिटेनिंग वॉल) का निर्माण हुए करीब सात से आठ महीने बीत चुके हैं, लेकिन पाल के साथ खोदी गई खाली जगह में आज तक मुरम भराई नहीं की गई। परिणामस्वरूप सड़क का किनारा कमजोर और खतरनाक बना हुआ है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाएगी  ऐसे में यदि किसी वाहन का पहिया सड़क से थोड़ा भी नीचे उतर जाए तो वाहन अनियंत्रित होकर पलट सकता है या गहरी जगह में जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक इसे गंभीरता से नहीं लिया।
इस रास्ते से प्रतिदिन स्कूल बसें, किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली, दोपहिया और चारपहिया वाहन सहित हजारों लोग आवागमन करते हैं। सबसे अधिक चिंता स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर है, क्योंकि बच्चों से भरे वाहन प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसके बावजूद विभाग द्वारा अधूरा निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया जाना लोगों में आक्रोश का विषय बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया गया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले। यदि समय रहते सड़क किनारे मुरम डालकर समतलीकरण नहीं कराया गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसी स्थिति में जनहानि होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की होगी।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल मुरम भराई कर अधूरा कार्य पूरा कराया जाए। साथ ही निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही की जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और आम नागरिक सुरक्षित आवागमन कर सकें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई