धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
नाबालिक बालिका का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी की मदद करने वाला सह आरोपी गिरफ्तार ।
घटना दिनांक से फरार चल रहा सह आरोपी गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण
घटना दिनांक 20.02.2026 को फरियादी सुरेश पिता रामसिंह पंचोली जाति भील उम्र 35 वर्ष निवासी निसरपुर बयडीपुरा द्वारा सूचना दी गई की उसकी नाबालिक लड़की उम्र 16 वर्ष को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर उसके वैद्य संरक्षण से बिना बताये ले गया है जो फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 137(2) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
पुलिस कार्यवाही
नाबालिक बालिका होने से मामले को गंभीरता से लेते हुवे पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी श्री दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में नाबालिक अपह्ता उम्र 16 साल की तलाश हेतु एक टीम गठित की गई। जिसमें चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के एवं टीम के सदस्य थे। जिसमे लगातार टीम को गुजरात राज्य में तलाशी हेतु भेजा गया
पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी की टीम के द्वारा लगातार प्रयास कर मुखबीर तंत्र को मजबुत कर चौकी निसरपुर पुलिस द्वारा गुजरात मजदुरी करने जाने वाले लोगो व गुजरात जाने वाले बस चालको से सम्पर्क कर उक्त नाबालिक अपर्हता के तलाश के संबन्ध में बताया और तकनिकी साक्ष्य भी एकत्रित किये गये तथा लगातार गुजरात पुलिस से संपर्क कर अपहृता के संबन्ध में अवगत कराते रहे तभी सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिक अपह्ता गुजरात के पाटडी में मजदुरी करते दिखी जिस पर से चौकी निसरपुर कि टीम तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराकर गुजरात के लिये मय नाबालिक अपर्हता के पिता सुरेश को लेकर रवाना हुई जहा पाटडी (गुजरात ) में बताये स्थान पर पहुचकर तलाश करने पर झोपडी में एक लड़की मिली तथा संदेही मौका देखकर भाग गया जो अपहृता के पिता द्वारा पहचानने पर की यह उसकी नाबालिक लड़की ही है बाद अपहृता को हमराह लेकर पुलिस चौकी निसरपुर लाए तथा अपहृता के कथन महिला उपनिरीक्षक से कराने पर अपह्ता द्वारा आरोपी दीपक भूरिया द्वारा शादी का झासा देकर मोटर सायकल बर जबरन बिठाकर उसके जीजा आशीष व के घर ग्राम दत्तीगांव ले जाना व तीन चार दिन रूकना व पीडिता के साथ उसकी मर्जी के बिना खोटा काम ( बलात्कार ) करना बाद उसी गांव में जवाई सुरेश के घर तीन चार दिन रुकना बाद गुजरात वाली बस में बिठाकर गुजरात मोरबी जाना जहा पर सुरेश का जवाई भारत मिला उसकी सहायता से बाकानेर जाना व वहाँ पर करीबन 15 दिन रूकना वहाँ पर भी अपनी औरत बनाकर उसकी मर्जी के बगेर खोटा काम ( बलात्कार ) करना बताने पर प्रकरण में धारा 87,64(1),64(2)(एम) 65(1) 142 बीएनएस 3/4,5एल/6, 16/17 पास्को एक्ट का इजाफा कर आरोपी दीपक व सह आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर पुर्व में न्यायालय पेश किया जा चुका है जो जेल में निरूद्ध है तथा तब से फरार चल रहे सह आरोपी भारत पिता गुमानसिंह उर्फ गुमान बिलवाल जाति भील उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम भीलखेडी थाना सरदारपुर जिला धार (म.प्र.) को गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार आरोपी
भारत पिता गुमानसिंह उर्फ गुमान बिलवाल जाति भील उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम भीलखेडी थाना सरदारपुर जिला धार
फरार आरोपी
सुरज उर्फ सुरेश रूमाल निनामा जाति भील निवासी ग्राम दत्तीगांव (टीमलीपाडा) थाना राजगढ जिला धार (म.प्र)
आपराधिक रिकार्ड
आरोपी के विरूद्ध थाना कुक्षी के अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 137(2), 87,64(1),64(2)(एम), 65(1) , 142 बीएनएस 3/4,5एल/6, 16/17 पास्को एक्ट के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
✓सराहनीय कार्य
इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक दीपक सिंह चौहान थाना प्रभारी कुक्षी ,उनि रवि वास्के चौकी प्रभारी निसरपुर, उनि प्रशांत गुंजाल (सायबर प्रभारी धार ) सउनि भुवान चौहान, आर. 230 प्रशांतसिंह (सायबर धार) आर. 901 शुभम शर्मा (सायबर धार) आर. 968 सुभाष चौहान,आर. 90 गौरव, आर. 968 सुभाष, आर. 55 रविन्द्र, ,आर.679 किशन व आर. 265 थानसिंह का विशेष योगदान रहा है।
उल्लेखनीय कार्य के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा द्वारा टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई।





