धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन पर थाना प्रभारी कुक्षी दीपक सिंह चौहान द्वारा एलिजेंस एकेडमी कुक्षी के शिक्षक व विद्यार्थियों को चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी” अभियान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों एवं उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई
पुलिस द्वारा बच्चों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।





