ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने किया हत्या की घटना का खुलासा, आपसी विवाद के चलते पत्नी ने ही की पति की हत्या

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। दिनांक 10.07.2026 को फरियादी भुरू निवासी डुडवे फाल्या, बाजार खोदरा चिरिया ने थाना चैनपुर पर सूचना दी कि उसके भाई ईडा को रात्रि के समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर सिर एवं चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चैनपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 202/2026 धारा 103(1), 331(8) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल के निर्देशन व एसडीओपी भीकनगाँव केतन अडलक के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी चैनपुर गहलोद सेमलिया के नेतृत्व में थाना चैनपुर से पुलिस टीम का गठन किया जाकर उक्त हत्या की घटना में शामिल आरोपी को शीघ्र से शीघ्र गिरफ़्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया ।


पुलिस द्वारा घटना के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच करते हुए मृतक व उसके परिवारजनों की जानकारी एकत्रित की गई जिसमें पुलिस टीम को जानकारी मिली कि, मृतक व उसकी पत्नी रूमलीबाई के बीच विवाद होते रहता था । प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा मृतक ईडा की पत्नी रूमलीबाई से बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने अपने पति ईडा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने की बात को स्वीकार किया ।


आरोपी मृतक ईडा की पत्नी रूमलीबाई ने पुलिस को बताया कि उसका पति ईडा डुडवे शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट एवं विवाद करता था तथा उसे रिश्तेदारी एवं मायके जाने से भी रोकता था । पति के इस व्यवहार से वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी । इसी कारण से उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से पति के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी । पुलिस द्वारा आरोपीया के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपिया को न्यायालय में पेश किया गया है ।


उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी भीकनगाँव केतन अडलक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी चैनपुर गेहलोद सेमलिया के नेतृत्व में उनि अमित पंवार, उनि अनिल निगवाल, प्रआर.आसिफ खान, आर. शशांक चौहान, महिला आर.चन्‍दा गोलकर, आर.धनसिंग, सायबर सेल आरक्षक सचिन चौधरी, आरक्षक अभिलाष एवं थाना चैनपुर के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *