शेख़ नसीम। भोपाल / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ‘राहुल भैया’ का भोपाल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट शबिस्ता ज़की के श्यामला हिल्स स्थित निवास पर स्नेहिल आगमन हुआ।
इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता आसिफ़ ज़की से आत्मीय भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति अपना स्नेह और आत्मीयता भी व्यक्त की।
परिवार की ओर से कहा गया कि अजय सिंह ‘राहुल भैया’ का स्नेह, आत्मीयता और शुभाशीर्वाद सदैव प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह चौहान सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।





