शेख़ नसीम। भोपाल / भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के नीलम पार्क में आयोजित ‘कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन’ में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ संगठन की मजबूती और एकजुटता का परिचय दिया।
सम्मेलन को पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह (राहुल भैया) तथा विधायक आरिफ मसूद ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का पूरी ताकत और एकजुटता के साथ सामना करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वार्ड-35 की पार्षद शीरीन अनवर मीटर, वार्ड-43 की पार्षद नसीम गफूर, वार्ड-23 की पार्षद लईका रफीक कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।





