धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
घटना का संक्षिप्त विवरण*
जिला धार में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर वाहन चोरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाग निरीक्षक श्री हिरुसिंह रावत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस कार्यवाही
थाना बाग एवं चौकी डेहरी पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखा गया। दिनांक 04.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बाग से चोरी गई मोटरसाइकिल का संदेही आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल के साथ कस्बा बाग में घूम रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी लखन उर्फ नानकिया पिता दीतु बघेल, निवासी ग्राम पहाड़वा, थाना जोबट, जिला अलीराजपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर थाना बाग, चौकी डेहरी, थाना मनावर, थाना नौगांव एवं जिला मंदसौर क्षेत्र से अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से कुल 05 चोरी की मोटरसाइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत ₹5,00,000 है, बरामद कर जप्त की गईं। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
लखन उर्फ नानकिया पिता दीतु बघेल, निवासी ग्राम पहाड़वा, थाना जोबट, जिला अलीराजपुर
जप्त मशरूका
02 बजाज पल्सर मोटरसाइकिल
02 हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल
01 होंडा सीबी शाइन मोटरसाइकिल
कुल 05 मोटरसाइकिलें, अनुमानित कीमत ₹5,00,000
आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी द्वारा थाना बाग, चौकी डेहरी, थाना मनावर, थाना नौगांव एवं जिला मंदसौर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया है। प्रकरणों में अग्रिम विवेचना एवं अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक हिरुसिंह रावत, चौकी प्रभारी भूपेन्द्र खरतिया, प्रधान आरक्षक रेलमसिंह भिण्डे (545), प्रधान आरक्षक भावसिंह (830), आरक्षक राजू (1145), आरक्षक प्रीतम (979), आरक्षक ओमप्रकाश (519) एवं सैनिक अजय (1207) की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा द्वारा टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई।





