शेख़ नसीम। भोपाल / राजधानी भोपाल के वार्ड क्रमांक-40 स्थित बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र की मदीना मस्जिद के पास रंगरेज़ शादी हॉल में शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को बिजली विभाग के चांदबढ़ जोन द्वारा विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में क्षेत्र के रहवासियों ने बिजली से संबंधित विभिन्न शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया तथा अन्य शिकायतों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।शिविर में प्रमुख रूप से अधिक बिजली बिल आने, खराब या बंद मीटर बदलने, कम वोल्टेज की समस्या, मीटर की जांच, मीटर में नाम परिवर्तन, बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाने या कम कराने, मोबाइल नंबर अपडेट कराने तथा ई-केवाईसी (e-KYC) सहित अन्य विद्युत सेवाओं से संबंधित कार्य किए गए।इस अवसर पर वार्ड क्रमांक-40 की पार्षद मसर्रत बाबू मस्तान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने नागरिकों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की तथा अधिकारियों से क्षेत्र की विद्युत समस्याओं के त्वरित समाधान का आग्रह किया।





