ad
best news portal development company in india

नाबालिक लड़की से बलात्कार का फरार आरोपी पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी पुलिस की गिरफ्त में

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

अपराध क्रमांक 262/2026 धारा 137(2) बीएनएस इजाफा धार धारा 87, 64(1), 64(2)(एम), 65(1)
बीएनएस 3 / 4, 5एल / 6 पाक्सो एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम – श्याम पिता मुन्ना जमरा जाति मानकर उम्र 21 साल निवासी ग्राम ननोदा थाना कुक्षी जिला धार ।
जप्ति:- घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल TVS अपाचे बिना नम्बर की ।
घटना दिनांक 19.06.2026 को फरियादी प्रवीण पिता सुखलाल भुरिया जाति भील उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम देशवालिया ने पुलिस चौकी निसरपुर आकर रिपोर्ट किया की उसकी नाबालिक लडकी जिसकी उम्र 14 वर्ष की दिनांक 18.06.2026 को दोपहर घर से बिना बताये कही चली गयी तथा कोई अज्ञात बदमाश बहला फुसलाकर ले गया है जिसकी आसपास रिस्तेदारो मे तलाश करते नही मिली बाद फरियादी द्वारा चौकी रिपोर्ट करने आने पर थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 262/2026 धारा 137(2) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई ।
नाबालिक बालिका होने से मामले को गंभीरता से लेते हुवे पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी श्री राजेश यादव के नेतृत्व में पॉक्सो एक्ट एवं एससी एसटी एक्ट मे बलत्कार के फरार आरोपी की तलाश हेतु एक टीम गठित की गई। जिसमें चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के एवं उनकी टीम थी ।
पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी की टीम के लगातार प्रयास के दौरान मुखबीर के माध्यम से एवं तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर व सायबर सेल धार की मदत से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार आरोपी श्याम मानकर धुलसर मे मोटर सायकिल से घुमता दिखा है जो सुचना की तस्दीक हेतु रवाना होकर हमराह फोर्स के धुलसर बस स्टेण्ड पहुचे जहा पर एक व्यक्ति पीला शर्ट एवं नीला पेंट पहना लड़का मोटर सायकिल लेकर खड़ा दिखा पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे टीम के सदस्य द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा उसना नाम पता पुछते उसने अपना नाम श्याम पिता मुन्ना जमरा जाति मानकर उम्र 21 साल निवासी ग्राम ननोदा थाना कुक्षी जिला धार का होना बताने पर सदर अपराध मे पुछताछ हेतु अभिरक्षा मे लेकर चौकी लेकर आकर पुछताछ करते जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तारी पंचनामा तैयार कर गिरफ्तार किया जाकर माननीय विशेष न्यायालय धार पेश किया गया है।
निरीक्षक राजेश यादव थाना प्रभारी कुक्षी ,उनि रवि वास्के चौकी प्रभारी निसरपुर,उनि. प्रशान्त गुंजाल ( सायबर प्रभारी धार ) सउनि. भुवान चौहान, आर. 968 सुभाष, आर. 55 रविन्द्र, आर. 90 गोरव, आर. 265 थानसिंह,आर.679 किशन , आर. 230 प्रशांतसिंह ( सायबर सेल ) आर. 901 सुभम ( सायबर सेल ) का विशेष योगदान रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना कुक्षी पुलिस चौकी निसरपुर टीम द्वारा मेघनाथ घाट से क्रूज टर्मीनल निर्माण हेतु रखे लोहे की एम एस प्लेट्स व नर्मदा नदी किनारे रखी किसानो की पानी की मोटर पंपो काटकर उसके अन्दर के तार चोरी करने वाले शातीर चोरो एंव खरिदने वाले कबाडी गिरफ्तार