ad
best news portal development company in india

थाना कुक्षी पुलिस चौकी निसरपुर टीम द्वारा मेघनाथ घाट से क्रूज टर्मीनल निर्माण हेतु रखे लोहे की एम एस प्लेट्स व नर्मदा नदी किनारे रखी किसानो की पानी की मोटर पंपो काटकर उसके अन्दर के तार चोरी करने वाले शातीर चोरो एंव खरिदने वाले कबाडी गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

  • मश्रुका व घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल सहित किमती 562600/ रूपये का बरामद किया
    गिरफ्तार आऱोपी – 1. पंकज पिता तेरसिंह अनारे जाति भिलाला उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चंदनखेडी
    2. शैलेन्द्र पिता रामसिंह अनारे जाति भिलाला उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चंदनखेडी
    3. आयुष पिता राजेन्द्र बघेल जाति बेलदार उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चंदनखेडी
    4. जगदीश पिता भूरिया अलोने जाति बलाई उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम कोणदा

जप्त मश्रुका – 1. मेघनाथ घाट पर क्रूज टर्मीनल पर बन रहे टीन सेट से चोरी हुई लोहे की एमएस 176 प्लेट्स
किमती 88000 रूपये
2. नर्मदा नदी किनारे से किसानो की पानी की मोटर पंपो से चोरी किये तांबे के तार 97 किलो किमती
174600 रूपये
3. घटना में प्रयुक्त दो पल्सर मोटर सायकल किमती 300000 रूपये
विवरण
1.दिनांक 30.06.2026 को फरियादी विजय पिता भघवान निवासी नवादनपुरा द्वारा मेघनाथ घाट पर ओम कन्ट्रेक्शन द्वारा टीन सेट का निर्माण किया जा रहा है वहाँ से टीन सेट के बने कमरे के अन्दर रखी लोहे की एमएस प्लेट चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 281/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
2.दिनांक 03.06.2026 को फरियादी सुखदेव पिता चम्पालाल पाटीदार उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम निसरपुर थाना कुक्षी द्वारा नर्मदा नदी किनारे खारवा नाला करोंदिया के पास में रखी चार मोटर पंपो को काटकर उसके अन्दर का तार को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी होने की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 229/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गाया ।
3.दिनांक 03.06.2026 को फरियादी मनोहरलाल पिता चुन्नीलाल पाटीदार जाति कुलमी उम्र 53 वर्ष निवासी राम मंदिर के पास निसरपुर द्वारा नर्मदा नदी किनारे खारवा नाला आमला बावड़ी के पास ग्राम बाजरीखेड़ा में रखी चार मोटर पंपो को काटकर उसके अन्दर का तार को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी होने की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 230/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गाया ।
4.दिनांक 03.06.2026 को फरियादी रामेश्वर पिता अम्बाराम पाटीदार जाति कुलमी उम्र 48 वर्ष निवासी राम मंदिर के पास निसरपुर द्वारा नर्मदा नदी किनारे खारवा नाला पुराना कोठडा गांव के उपर रखी चार मोटर पंपो को काटकर उसके अन्दर का तार को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी होने की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 231/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गाया ।
5.दिनांक 25.06.2026 को फरियादी राधेश्याम पिता हरिचंद कुमावत जाति मारु उम्र 45 वर्ष निवासी कोठड़ा बसाहट द्वारा नर्मदा नदी किनारे पुराना कोठडा मे रखी 13 मोटर पंपो को काटकर उसके अन्दर का तार को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी होने की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 274/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया । जो किसानों के मोटर के तार काटकर चोरी होने के कारण किसानों मे काफी आक्रोश उत्पन्न हो रहा था!!!जो किसानों का मामला होने से मामले की गंभीरता को देखते हुए!
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा ने थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव एवं चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के को रात्रि में हो रही मोटर पंपो के तार एवं मेघनाथ घाट से लोहे की एम एस प्लेट चोरी की पतारसी कर चोरी की घटना को रोकने हेतु निर्देशित किया गया ।
थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव एवं चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में पुलिस चौकी निसरपुर द्वारा पुलिस
टीम का गठन कर मेघनाथ घाट से चोरी गये लोहे की एम एस प्लेट एंव किसानो के मोटर पंपो के तांबे के तारो की तलाश प्रारम्भ की गई ।
थाना कुक्षी पुलिस चौकी निसरपुर टीम द्वारा घटना स्थल एवं संभावित स्थानो के सीसीटीवी फुटेज एकत्रित एवं पीएसटीएन डाटा सायबर सेल धार से प्राप्त कर संदेही के मोबाईल नम्बर का अवलोकन किया गया एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यो को संकलित किया जाकर व अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही पंकज, शैलेन्द्र व आयुष निवासी चंदनखेडी को पुछताछ हेतु लाया गया जिनसे पुछताछ करते पहले तो आना कानी करने लगे बाद सख्ती से पुछताछ करते मेघनाथ घाट पर टुरीस्ट हेतु टीन सेट से मकान का निर्माण हो रहा है वहाँ पर टीन सेट के कमरे में रखी लोहे की एम एस प्लेट चोरी करना स्वीकार किया बाद अन्य चोरी के संबन्ध में और हिकमत अमली से पुछताछ करने पर नर्मदा नदी किनारे खारवा नाला करोंदिया के पास, खारवा नाला आमला बावड़ी, खारवा नाला पुराना कोठडा गांव के उपर एंव पुराना कोठडा गांव से किसानो की मोटर पंपो को काटकर उसके अन्दर के तांबे के तार चोरी करना व ग्राम कोणदा के जगदीश पिता भूरिया अलोने जाति बलाई की भंगार की दुकान पर ले जाकर बैचना स्वीकार किया गया । जिस आधार पर आज पंकज अनारे, शैलेन्द्र अनारे, आयुष बघेल व जगदीश अलोने को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के, सउनि. भुवान चौहान, प्र.आर. 816 प्रकाश, आर. 968 सुभाष चौहान, आर.55 रवि, आर, 90 गौरव 1074 अर्जुन , आर. 679 किशन, आर. 265 थानसिंह, सायबर प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल ,आर प्रशांत ,आर.शुभम का विशेष योगदान रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना कुक्षी पुलिस चौकी निसरपुर टीम द्वारा मेघनाथ घाट से क्रूज टर्मीनल निर्माण हेतु रखे लोहे की एम एस प्लेट्स व नर्मदा नदी किनारे रखी किसानो की पानी की मोटर पंपो काटकर उसके अन्दर के तार चोरी करने वाले शातीर चोरो एंव खरिदने वाले कबाडी गिरफ्तार