ad
best news portal development company in india

विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

100 यूनिट रक्त संग्रह कर रचा सेवा का उदाहरण,
अधिकारियों,कर्मचारियों व सामाजिक संगठनों की रही सराहनीय सहभागिता

खरगोन।कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार 25 जून 2026 को विकासखंड भीकनगांव स्थित शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास में एसडीएम लोकेश छापरे के मार्गदर्शन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य मानवीय सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर एसडीएम लोकेश छापरे एवं तहसीलदार रविंद्र चौहान द्वारा स्वयं रक्तदान कर समस्त विभागों एवं आमजन का उत्साहवर्धन किया गया। स्वास्थ्य विभाग प्रमुख डॉ. विजय वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों के प्रेरक उदाहरण से शिविर में व्यापक सहभागिता देखने को मिली, जिसके परिणामस्वरूप कुल 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस सेवा अभियान में राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद भीकनगांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रक्तदान कर पूर्ण सहयोग प्रदान किया। साथ ही भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों तथा लायंस क्लब भीकनगांव के सदस्यों द्वारा भी रक्तदान कर विशेष योगदान दिया गया।
शिविर के सफल संचालन में जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम एवं सीएचसी भीकनगांव के कर्मचारियों ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा सभी रक्तदाताओं, सहयोगी विभागों एवं सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *