ad
best news portal development company in india

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त जिला पदाधिकारिaयों का किया भव्य स्वागत

SHARE:

सलीम खान : कसरावद

कसरावद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी खरगोन में कसरावद से तीन प्रमुख कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पार्टी संगठन द्वारा मांगीलाल गाडगे को जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र यादव को जिला उपाध्यक्ष एवं प्रकाश पाटीदार को जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर कसरावद के रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर तीनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल गाडगे ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष के विश्वास के कारण कसरावद को दो उपाध्यक्ष और एक महामंत्री का प्रतिनिधित्व मिला है। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आने वाले समय में खरगोन जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर विजय के लिए संगठन पूरी मजबूती से कार्य करेगा।

जिला महामंत्री प्रकाश पाटीदार ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह पद नहीं बल्कि दायित्व है, जिसे पार्टी नेतृत्व ने सौंपा है। उन्होंने सांसद, प्रदेश व जिला नेतृत्व तथा समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।वहीं जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि संगठन और शासन के बीच समन्वय बनाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी, नगर पालिका सहित सभी शासकीय क्षेत्रों में बेहतर कार्य किए जाएंगे। पांचों मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाइट:-मांगीलाल गाड़गे (उपाध्यक्ष)

बाइट:-महेंद्र यादव (उपाध्यक्ष)

बाइट:-प्रकाश पाटीदार ( महामंत्री)

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *