शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…
भोपाल / राजधानी भोपाल के रविन्द्र भवन में दुनिया के सबसे बड़े गायक स्वर-सम्राट स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब के 101वी जयंती के उपलक्ष्य पर वीनस म्यूज़िकल ग्रुप स्वर-रचना अकादमी द्वारा एक शाम सदाबहार गीतों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हिन्दी फिल्मों के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कृष्णा गौर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थी।

कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की माँग पर राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने संदेशे आते है हमे तड़पाते है गाने की कुछ पक्तियां गाई इस दौरान भोपाल के गायक कलाकारों ने मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, मुकेश, आशा भोंसले, किशोर कुमार और नितिन मुकेश के गाये सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुति दी परवेज़ खान और रुचिका शर्मा ने दिल तेरा दीवाना है सनम गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया वही प्रदीप शर्मा और मंतशा खान द्वारा मुझे कितना प्यार है तुमसे अपने ही दिल से पूछो तुम जैसा लाजवाब गीत गाया, अमित कुमार शर्मा ने डम-डम, डिगा-डिगा मौसम भीगा-भीगा, जे हम तुम चोरी से, बंधे एक डोरी से, और ज़िन्दगी का नाम दोस्ती, दोस्ती का नाम ज़िन्दगी, गाकर खूब वाहवाही बटोरी, इसी के साथ राजेश सरीन और डॉली सरीन ने हम तो तेरे आशिक है सदियों पुराने, जैसा युगल गीत गाया, अनुज शर्मा ने ले गई दिल गुड़िया जापान की जैसा मचलता गीत गाया कार्यक्रम में चल अकेला चल अकेला चल अकेला, तेरा मेला पीछे छूटा रही चल अकेला, आने से उसके आए बहार, जाने से उसके जाए बहार, परवेज़ खान के द्वारा पत्थर के सनम तुझे हमने मोहब्बत का खुदा जाना काफी पसंद किया गया, इसके अलावा चिराग दिल का जलाओ बहुत अंधेरा है, तुम बिन जाऊं कहाँ, जैसे अनगिनत और सदाबहार गीतो से रविन्द्र भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया।
सदाबहार गीतों को अपनी आवाज़ देने वाले गायकों में परवेज़ खान, अनुज शर्मा, प्रदीप शर्मा, मंतशा खान, डॉ. मनीषा, डॉ. शेफाली जैन, सुनैना तिवारी, विवेक दुबे, आनंद सक्सेना, योगेंद्र श्रीवास्तव, चंदन बंसल, नितिन मराठे, अनुराग श्रीवास्तव, रोशनी शर्मा, रुचिका शर्मा, आर के शर्मा, छाया बॉथम, मुकेश दाते, मनोज जाट, राजेश सरीन और डॉली सरीन प्रमुख थे।






