खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
पुलिसकर्मियो के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा मे विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक पहल।
खरगोन। पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में दिनांक 21.12.25 को विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में ध्यान शिविर आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था ।
प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल एवं अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन खरगोन व जिले के समस्त थानों पर हार्टफूलनेस संस्थान से समन्वय कर ध्यान शिविर आयोजित किये है ।
उक्त शिविर मे पुलिसकर्मियों के शारिरिक व मानसिक स्वास्थ्य को केंद्र बिन्दु रखते हुए हार्टफूलनेस संस्थान के द्वारा ध्यान व योग के महत्व को बताते हुए सभी को ध्यान करने की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से ध्यान व प्राणायाम करने के तरीकों को समझाया गया । साथ ही बताया गया कि नियमित ध्यान व योग करने से जीवन मे आनें वाले तनाव से मुक्ति, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ सुदृढ, जीवन मे सकारात्मकता का भाव रहता है कई बीमारियों मे भी योग करने से उनसे छुटकारा मिलता है । उक्त कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों को रोजाना ध्यान/योगा करने हेतु भी प्रेरित किया गया ।






