शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…भोपाल / मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हो गई भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर भोपाल मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया एवं मेट्रो ट्रेन के सफर का आनंद लिया रविवार से मेट्रो सेवा आमजन के लिए उपलब्ध रहेगी इस अवसर पर मध्यप्रदेश केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग भोपाल की महापौर मालती राय सहित अन्य विधायक, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और वीआईपी गेस्ट मौजूद थे।

सुभाष नगर स्टेशन से चली मेट्रो ट्रेन ने एम्स तक का सफर 17 मिनट में पूरा किया इस दौरान ट्रेन 20 किलोमीटर प्रति घन्टे की रफ्तार से चली तीन कोच वाली मेट्रो ट्रेन के चलते अब राजधानीवासियों का सफर आसान और सुलभ होगा इससे भारी ट्रैफिक का सामना भी नही करना पड़ेगा और पॉल्यूशन भी नही होगा समय की बरबादी भी नही होगी और पैसा भी बचेगा मेट्रो के पहले हिस्से का कार्य पूरा होने के बाद दूसरे हिस्से का कार्य चल रहा है सुभाष नगर से लेकर करोंद तक का कार्य अभी चल रहा है बोगदा-पुल से लेकर बस स्टैंड तक मेट्रो अंडर-ग्राउंड चलेगी इसके लिए खुदाई का काम तेज़ी से चल रहा है।






