खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। भारत सरकार सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित स्टेट अटैचमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 13 सदस्यीय दल ने जिले का अध्ययन भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का अध्ययन करना रहा।

दल ने माहेश्वरी साड़ी निर्माण, टेक्सटाइल विलेज करियाखेड़ी, कृषकों के सोलर प्लांट, वाटरशेड परियोजना, मनरेगा, आजीविका मिशन, जैविक फार्म, प्राकृतिक खेती, शेडनेट, पॉलीहाउस एवं स्व-सहायता समूह गतिविधियों का अवलोकन किया।
भ्रमण पश्चात जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह से भेंट में दल प्रमुख ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की।






