बिलाल खत्री
आलीराजपुर पूरे जिले ने निरंतर ग्रामीणों को सुविधाओं के नाम पर बहला फुसला कर धर्मांतरण करवाने वालों के खिलाफ आलीराजपुर में बड़ा आंदोलन हुआ। जिसमें पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों ने हिस्सा लेकर धर्मांतरण करवाने वाले पादरियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए जिले में संचालित अवैध चर्चों के खिलाफ कार्यवाही कर उन चर्चों को तोड़ने की मांग की।
ईसाई मिशनरियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाले भगवान बिरसा मुंडा एवं छींतू किराड़ की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होकर सैकड़ों सनातनियों ने नगर से रैली के रूप में बस स्टैंड पहुंचे। कार्यक्रम को आजम सिंह अवासिया, भदू पचाया, नरीन मोरी, कमरू अजनार सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने धर्म परिवर्तन करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए बाहरी तत्वों और पादरियों को अपने ग्राम में घुसने देने का आव्हान किया।
क्या है ज्ञापन में
दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि भारतीय संविधान के अनूछेद 19(5) (6) का उलंघन कर आलीराजपुर जिले में विगत कई वर्षों से आदिवासी ग्रामीण कस्बाई क्षेत्रो मे इसाई मिशनरियों द्वारा अवैध चर्च संचालीत कर चंगाई मीटींग के माध्यम से अवैध धर्मांतरण की गतिविधियाँ लगातार संचालित हो रही हैं। इन गतिविधियों के अंतर्गत आदिवासी समाज के गरीब एवं भोले-भाले लोगों को शिक्षा, अवैध ईलाज, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा अन्य झूठा प्रलोभन देकर गुमराह कर आदिवासी समाज के कई व्यक्तियो को ईसाई धर्म अपनाने का विवश किया जा रहा है। जिससे आदिवासी समाज की विशिष्ट रुडी, प्रथा, संस्कृति, रितिरिवाज की पहचान को ईसाई धर्माणतरण कर आदिवासी समाज की विशिष्ट पहचान को समाप्त करने का षडयंत्र ईसाई मिशनरियो द्वारा किया जा रहा है।

ज्ञापन में एक पास्टर पादरियों की सूची भी प्रशासन को दी गई, जो
आलीराजपुर जिले मे विभिन्न स्थानो पर अवैध चर्च बना कर अवैध धर्मांतरण गतिविधियों को संचालीत कर रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि पुर्व मे भी इन कई व्यक्तियो पर जिले के कई थानो मे अवैध ईसाई धर्माणतरण के प्रकारण दर्ज किये गये थे। यह कार्य कुछ बाहरी व्यक्तियों एवं संगठनों के माध्यम से योजनाबद्ध रूप से किया जा रहा है, जो विभिन्न आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर धर्मसभा, प्रार्थना सभा एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
विदेशी फंडिंग के जरिए बना रहे भोले भाले ग्रामीणों का शिकार
ज्ञापन में बताया गया कि आलीराजपुर जिले मे उक्त पास्टर एंव पादरियो को धर्मांतरण के लिए विदेशी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं जैसे – फिलाडेल्फिया फेलोशिप ऑफ इंडिया, क्रिश्चियन रिफॉर्म फेलोशिप ऑफ इंडिया (सी.आर.एफ.आई) आदि के माध्यम से आर्थिक सहायता दि जा रही है। इन संस्थाओं द्वारा ग्रामीणों की गरीबी का फायदा उठा कर विभिन्न लालच देख ग्रामीण आदिवासियों का धर्माणतरण किया जा रहा है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, किशोर शाह, विशाल रावत, कमरू अजनार, सुरपाल अजनार, दिलीप चौहान सहित पूरे जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।






