बिलाल खत्री
आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना की अनुग्रह सहायता योजना के तहत हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 16 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे मुख्यालय स्तर पर कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में एवं जिले की समस्त जनपद पंचायत के सभा कक्ष में किया जाएगा । समस्त स्थानों पर टी.वी के माध्यम से हितग्राही व पंजीकृत श्रमिक इस कार्यक्रम में जुडेंगे।
इस कार्यक्रम में आलीराजपुर के 29 हितग्राहियों को करीब 60 लाख रुपए की सहायता राशि का वितरण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक कर डीबीटी के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खाते में वितरण की जाएगी।






