खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। जिले के गोगावां में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आमजन में सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम को भीकनगांव एसडीओपी राकेश आर्य के नेतृत्व में थाना प्रभारी मंसाराम रोमड़े एवं पुलिस स्टाफ द्वारा प्रभावी फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च स्थानीय थाना परिसर से नगर के विभिन्न मार्गों गली मोहल्लों एवं व्यस्त गलियों सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।
अधिकारियों ने रास्ते में दुकानदारों और आम नागरिकों से चर्चा कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
एसडीओपी राकेश आर्य ने बताया कि यह फ्लैग मार्च आगामी त्योहारों एवं भीड़भाड़ वाले दिनों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके और नागरिक निर्भय होकर अपने दैनिक कार्य कर सकें। थाना प्रभारी मंसाराम रोमड़े ने कहा कि पुलिस हर समय सतर्क है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फ्लैग मार्च के चलते नगर में सुरक्षा का माहौल और अधिक सुदृढ़ नजर आया ।






