ad
best news portal development company in india

पुलिस लाईन खरगोन में किया गया जनरल परेड का आयोजन

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे आयोजित की गई जनरल परेड,
पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा के द्वारा किया गया परेड का निरीक्षण,
अच्छे टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन हेतु किया पुरस्कृत,
जनरल परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने पुलिसकर्मियों को किया मोटिवेट, सजग रहते हुए ड्यूटी करने के दिए दिशा निर्देश।

खरगोन ।पुलिस विभाग में अनुशासन बनाये रखने के लिये नियमित परेड का महत्वपूर्ण योगदान है । पुलिस फोर्स में परेड को अनुशासन की जड़ माना जाता है, परेड होने से पुलिस फोर्स में अनुशासन के साथ ही एक साथ टीम के रूप में कार्य करने की क्षमता बढ़ती है । इसी तरताम्य में आज दिनांक 05.12.2025 को पुलिस लाइन खरगोन मे जनरल परेड का आयोजन किया गया । जनरल परेड के पुलिस बल को तड़के सुबह 06 बजे पुलिस लाईन खरगोन मे परेड ग्राउन्ड मे फालइन किया गया ।
जनरल परेड मे एएसपी शहर बिट्टू सहगल, जिले के 02 एसडीओपी/डीएसपी, समस्त चौकी एवं थाना प्रभारी एवं पुलिस लाइन व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लगभग 130 पुलिसकर्मी मौजूद रहे । फाल-इन के पश्चयात परेड कमांडर लाईन सुबेदार मुकेश हायरी के द्वारा पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा को परेड की सलामी दी एवं परेड के निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया ।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा के द्वारा पुलिसकर्मियों के टर्नआउट को चेक किया गया व अच्छे टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन हेतु पुरस्कृत भी किया गया । इसके पश्चयात पुलिस विभाग के वाहनों के रख रखाव को परखा गया एवं वाहनों को दुरूस्त रखने , आवश्यक सुरक्षा उपकरण हमेशा वाहनों में रखे जाने के निर्देश दिये व उसमे आपात स्थिति से निपटने के लिए रखी बलवा ड्रिल सामग्री का भी निरीक्षण किया गया ।
पुलिसकर्मियों द्वारा की गई परेड मार्चपास्ट की कार्यवाही के बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा परेड मे उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को परेड ग्राउन्ड मोटिवेशनल स्पीच दी गई एवं सजग रहते हुए ड्यूटी करने के दिशानिर्देश दिए गये ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *