खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। कौशल विकास संचालनालय मध्यप्रदेश के संचालक गिरीश शर्मा ने शासकीय आईटीआई सेगांव द्वारा प्रवेश सत्र अगस्त 2025 शत-प्रतिशत प्रवेश पूर्ण करने पर संस्था प्राचार्य सुनील क्षेत्रे के साथ समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के इस प्रशंसापूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की ।
उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा प्रवेश सत्र अगस्त 2025 में शत प्रतिशत प्रवेश लक्ष्य प्राप्त किया गया है, जो की प्रशंसनीय कार्य है। प्राचार्य एवं संस्था के समस्त स्टाफ द्वारा किए गए सामूहिक प्रयास से यह लक्ष्य संभव हुआ है। संस्था में शत प्रतिशत प्रवेश होना इस बात का परिचायक है कि संस्था में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्व से ही किया जाता रहा है एवं प्राचार्य द्वारा समुचित संपर्क विद्यार्थियों से किया गया है। उन्होंने प्राचार्य से आशा की है कि जिन छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है उनके सर्वांगीण विकास के लिए आपके नेतृत्व में संस्था द्वारा पूर्ण प्रयास जारी रखेंगे। आपका कार्य सराहनीय होने के साथ-साथ राज्य के विकास के लिए मददगार भी है। छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों के सपने को साकार करना ही कौशलपूर्ण सफलता है।






