खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन । जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और गरीब एवं जरूरतमंद आमजन को बीमारियों से राहत दिलाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इंदौर संभाग आयुक्त के निर्देशन एवं कलेक्टर भव्या मित्तल तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहन सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में 05 अक्टूबर रविवार को विकासखण्ड सेगांव स्थित देवी श्री लालबाई फुलबाई मंदिर परिसर सेगांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
इस शिविर में कैंसर रोग संबंधी समस्या, यूरोलॉजी (मूत्रमार्ग संबंधी समस्या), मानसिक रोग, शिशु रोग विशेषज्ञ, सॉस चलना/दमा रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, पेट रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन, नेत्र रोग, सर्जरी, स्त्री रोग/आईवीएफ, हृदय रोग, नाक कान व गला रोग, सिकल सेल जाँच उपचार एवं सिकल सेल टीकाकरण, ऑडियोमेट्री व स्पीच थैरेपी, चमड़ी रोग विशेषज्ञ, जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं का निःशुल्क लाभ मिलेगा।






